Get App

Crypto Price: एक हफ्ते में इस क्रिप्टो ने किया पैसा डबल, BitCoin में गिरावट, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रूझान दिख रहा है। टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार बीएनबी (BNB), सोलाना (Solana) और डॉजकॉइन (DogeCoin) में अधिक हलचल दिख रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 5:48 PM
Crypto Price: एक हफ्ते में इस क्रिप्टो ने किया पैसा डबल, BitCoin में गिरावट, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव
Crypto Market में BitCoin की स्थिति कमजोर हुई है तो DogeCoin ने एक हफ्ते में ही निवेशकों के पैसे डबल कर दिये हैं।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (31 अक्टूबर) मिला-जुला रूझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार बीएनबी (BNB), सोलाना (Solana) और डॉजकॉइन (DogeCoin) में अधिक हलचल दिख रही है। वहीं वीकली बात करें तो डॉजकॉइन के भाव दोगुने से अधिक मजबूत हुए हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट के वैश्विक मार्केट कैप में एक दिन में 0.69% की तेजी आई है और यह 1.03 लाख करोड़ डॉलर (85.33 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की बात करे तो बिटकॉइन (BitCoin) में गिरावट और एथेरियम (Ethereum) में तेजी का रूझान है। एक बिटकॉइन पिछले 24 घंटे में 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 20,739.57 डॉलर (17.18 लाख रुपये) और एथेरियम 1.76 फीसदी की तेजी के साथ 1,624.45 डॉलर (1.35 लाख रुपये) के भाव पर है।

Twitter Under Elon Musk: एलॉन मस्क की अगुवाई में नए रंग-रूप में ट्विटर; पेड ब्लू टिक से लेकर कैरेक्टर लिमिट, ये हैं अहम बदलाव

DogeCoin एक हफ्ते में दोगुनी ऊंचाई पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें