TikTok और उसकी पेरेंट कंपनी चीन की बाइटडांस ने अपने अमेरिकी ऑपरेशंस के ज्यादातर हिस्से को अमेरिकी इनवेस्टर्स को ट्रांसफर करने का सौदा आखिरकार कंप्लीट कर लिया है। इससे अब अमेरिका में टिकटॉक का भविष्य सुरक्षित हो गया है और अब इस पर बैन नहीं लगेगा। टिकटॉक एक शॉर्ट वीडियो ऐप है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 3 मैनेजिंग इनवेस्टर्स- ओरेकल कॉर्प, प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक मैनेजमेंट LLC, और अबू धाबी की निवेश कंपनी MGX के साथ एक अमेरिकी एंटिटी बनाई है। TikTok के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शौ च्यू को बोर्ड में जगह मिली है। एडम प्रेसर CEO के तौर पर अमेरिकी वेंचर की कमान संभालेंगे।
