Crypto Price: सिर्फ दो क्रिप्टो आज ग्रीन जोन में, BitCoin टूटकर $27000 के नीचे, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज दो क्रिप्टो को छोड़ टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है। वहीं बिटक्वॉइन (BitCoin) एक फीसदी से अधिक कमजोर होकर 27 हजार डॉलर के नीचे फिसल गया है। एथेरियम (Ethereum) भी आधे फीसदी से अधिक टूट गया है। वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में मिला-जुला रुझान है

अपडेटेड May 17, 2023 पर 3:15 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.27 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.35 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज दो क्रिप्टो को छोड़ टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है। आज सिर्फ एक्सआरपी (XRP) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) में ही तेजी है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर होकर 27 हजार डॉलर के नीचे फिसल गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 26,840.15 डॉलर (22.12 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आधे फीसदी से अधिक टूट गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.81 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.12 लाख करोड़ डॉलर (92.30 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान है। एक्सआरपी (XRP) सबसे अधिक मजबूत हुआ है और सात दिनों में यह 4 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। वहीं एक हफ्ते में सबसे अधिक बिटक्वॉइन कमजोर हुआ है। यह ढाई फीसदी से अधिक फिसला है। एथेरियम की बात करें तो सात दिनों में यह भी डेढ़ फीसदी से अधिक टूटा है।


Work From Home के खिलाफ Elon Musk, इस कारण बताया नैतिक रूप से गलत

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2863 करोड़ डॉलर (2.36 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 0.67% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.27 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.35 फीसदी हिस्सेदारी है।

Ashneer Grover-BharatPe Row: 'गटर में रहना है तो वहीं रहें', भारतपे और अश्नीर ग्रोवर पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,840.15 डॉलर (-) 1.35%
एथेरियम (Ethereum) 1,806.64 डॉलर (-) 0.79%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 309.77 डॉलर (-) 0.87%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4432 डॉलर 4.70%
कार्डानो (Cardano) 0.3666 डॉलर (-) 0.88%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07302 डॉलर 1.04%
सोलाना (Solana) 20.64 डॉलर (-) 1.92%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8535 डॉलर (-) 1.10%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।