दुनिया में सबसे अधिक अरबपति चीन में रहते हैं। इसके बाद इस लिस्ट में क्रमश: अमेरिका और भारत का नाम है। 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023' नाम से जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। लिस्ट के मुताबिक पूरी दुनिया के 53% अरबपति सिर्फ 2 देशों- अमेरिका और चीन में रहते हैं। वहीं भारत में इस समय 187 अरबपति हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 28 कम है। रिपोर्ट में कहा गया है पूरी दुनिया में इस समय कुल 3,112 अरबपति है। हालांकि यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 8% या 269 कम है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक, पिछले साल तक पूरी दुनिया में 3,381 अरबपति थे।
हालांकि अभी भी अरबपतियों की यह संख्या कोरोना-पूर्व के समय (2020) से अधिक है। वहीं अगर 10 साल पहले के 1,453 अरबपतियों से तुलना करें तो यह दोगुना से अधिक है। रिपोर्ट में यह भी बताया कि इन अरबपतियों की कुल ग्लोबल वेल्थ पिछले साल के मुकाबके 10% घटकर 13.7 लाख करोड़ डॉलर रहा।
दुनिया की 57% आबादी वाले एशिया में पुरी दुनिया के 49% अरबपति और दुनिया की 39% संपत्ति है। कुल संपत्ति के मामले में यह महाद्वीप उत्तरी अमेरिका और यूरोप से आगे है।
2023 में अरबपतियों की कमाई का मुख्य स्रोत बताते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि कंज्यूमर गुड्स (9.2%) और फाइनेंशियल (9.1%) पैसे बनाने के टॉप 2 स्रोत हैं। वहीं हेल्थकेयर अब रिटेल को पछाड़ तीसरे स्थान पर आ गया।
इसके अलावा, फर्टिलाइजर्स और कमोडिटी ट्रेडिंग, आयरन एंड स्टील, ऑयल एंड गैस, सॉफ्ट ड्रिंक्स और कन्फेक्शनरी, लग्जरी गुड्स, स्पोर्ट्स क्लब एंड कैसीनो और होटल इंडस्ट्री में कारोबार करने वाले लोगों की संपत्ति भी पिछले एक साल में तेजी से बढ़ी है। वहीं इसके उलट सेमीकंडक्टर, क्लाउट सॉल्यूशन, साइबर सिक्योरिटी, पेमेंट सिस्टम और ई-कॉमर्स के कारोबार में मौजूद अरबपतियों की संपत्ति घटी है।
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक, ये है भारत के टॉप-10 अमीरों की सूची-