दुनिया के सबसे रईस शख्स एलॉन मस्क ने आखिरकार Twitter पर कब्जा कर ही लिया। सोमवार को यह डील 44 अरब डॉलर में हो गई। इस हिसाब से Twitter के एक शेयर की वैल्यू 54.20 डॉलर लगाई गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, इस डील के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter अब एलॉन मस्क की हो गई है। दुनिया के तमाम बड़े नेता और लाखों यूजर्स इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं।
