Get App

Groupon ने 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कहा- कारोबार घटने के चलते करनी पड़ी छंटनी

अमेरिकी ऑनलाइन स्टोर कंपनी ग्रुपऑन (Groupon) ने अपने 15 फीसदी या 500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी (Lays off) कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 2:38 PM
Groupon ने 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कहा- कारोबार घटने के चलते करनी पड़ी छंटनी
ग्रुपऑन (Groupon) में कुल करीब 3,416 कर्मचारी हैं

अमेरिकी ऑनलाइन स्टोर कंपनी ग्रुपऑन (Groupon) ने अपने 500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी (Lays off) कर दी है। यह उसके कुल कर्मचारियों का करीब 15 फीसदी है। ग्रुपऑन के निकाले गए कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी दी है। कंपनी ने सबसे अधिक मर्चेंट डिवेलपमेंट, सेल्स, रिक्रूटिंग, इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट और मार्केटिंग टीम से लोगों को निकाला है।

ग्रुपऑन (Groupon) में कुल करीब 3,416 कर्मचारी हैं। कंपनी के सीईओ केदार देशपांडे ने एक बयान में बताया, "हमने जैसा उम्मीद की थी, हमारा बिजनेस प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा है। ऐसे में हमें भविष्य के अपने ग्रोथ प्लान को ध्यान में रखते हुए कुछ कड़े फैसले लेने पड़े हैं।"

देशपांडे ने बताया कि कंपनी आने वाले समय मार्केटिंग और ऐसे योजनाओं में दोबारा-निवेश करेगी, जिससे ग्राहकों उसके प्लेटफॉर्म के जरिए नियमित खरीदारी करें और जिससे कंपनी को साल 2022 के अंत तक पॉजिटिव कैश फ्लो हासिल करने में मदद मिल सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें