इलेक्ट्रिक गुड्स बनाने वाली कंपनी वी-गार्ड इंडस्ट्रीज (V-Guard Industries) ने शुक्रवार 9 दिसंबर को बताया कि उसने 660 करोड़ रुपये में किचन अप्लायंस बनाने वाली कंपनी सनफ्लेम एंटरप्राइजेज ( Sunflame Enterprises) की पूरी 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि इस ट्रांजैक्शन के जनवरी 2023 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। इस डील के लिए आंतरिक संसाधनों और लोन के मिश्रण के जरिए फंड जुटाया जाएगा। कंपनी ने आगे कहा, "वी-गार्ड, घरेलू किचन अप्लायंस सेगमेंट में एक प्रमुख कंपनी की रणनीति पर आगे बढ़ रही है और यह अधिग्रहण इसी रणनीति का एक हिस्सा है।"
