Get App

Vistara की आखिरी उड़ान आज, क्या Air India में भी मिलेगी वही शानदार सर्विस? यहां जानें सब कुछ

विस्तारा एयरलाइन आज 11 नवंबर को अपनी आखिरी उड़ान भरेगी। इसके बाद इसका एयर इंडिया में विलय हो जाएगा। इस मौके पर एयर इंडिया ने यात्रियों को भरोसा दिया कि टाटा ग्रुप की इन दोनों एयरलाइन के एक हो जाने के बाद भी यात्रियों के ट्रैवल एक्सपीरियंस से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विस्तारा एयरलाइन की आखिरी घरेलू उड़ान मुम्बई से दिल्ली की ओर जाएगी। यह फ्लाइट संख्या UK986 होगी, जो मुंबई एयरपोर्ट से रात 10:50 बजे रवाना होगी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 11, 2024 पर 4:32 PM
Vistara की आखिरी उड़ान आज, क्या Air India में भी मिलेगी वही शानदार सर्विस? यहां जानें सब कुछ
12 नवंबर से विस्तारा के नाम से कोई भी नई बुकिंग नहीं हो सकेगी

Vistara-Air India Merger: विस्तारा एयरलाइन आज 11 नवंबर को अपनी आखिरी उड़ान भरेगी। इसके बाद इसका एयर इंडिया में विलय हो जाएगा। इस मौके पर एयर इंडिया ने यात्रियों को भरोसा दिया कि टाटा ग्रुप की इन दोनों एयरलाइन के एक हो जाने के बाद भी यात्रियों के ट्रैवल एक्सपीरियंस से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विस्तारा एयरलाइन की आखिरी घरेलू उड़ान मुम्बई से दिल्ली की ओर जाएगी। यह फ्लाइट संख्या UK986 होगी, जो मुंबई एयरपोर्ट से रात 10:50 बजे रवाना होगी। वहीं, विस्तारा की आखिरी इंटरनेशनल उड़ान दिल्ली से सिंगापुर के लिए UK115 होगी, जो रात 11:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी।

मर्जर के बाद एयर इंडिया का नया सफर

12 नवंबर से विस्तारा के नाम से कोई भी नई बुकिंग नहीं हो सकेगी, हालांकि एयर इंडिया अभी भी विस्तारा के रंग वाले सभी विमानों को ऑपरेट करेगी। इन विमानों के स्टाफ भी पहले की तरह ही विस्तारा के ड्रेस पहने हुए होंगे, जिनमें पायलट और क्रू शामिल हैं। विस्तार के स्टाफ भी अब भी एयर इंडिया के कर्मचारी बन जाएंगे और जल्द ही विस्तारा ब्रांडिंग वाली यूनिफॉर्म भी एयर इंडिया की यूनिफॉर्म से बदल दी जाएगी। एयर इंडिया ने बताया कि विस्तारा के क्रू और ग्राउंड स्टाफ की सैलरी को भी एक समान स्ट्रक्चर पर लाया जा चुका है।

यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

अब विस्तारा की सभी उड़ानें एयर इंडिया के चार अंकों वाले कोड के साथ ऑपरेट की जाएंगी। उदाहरण के लिए, विस्तारा की फ्लाइट UK955 अब AI 2955 के रूप में पहचानी जाएगी। एयर इंडिया ने लगभग सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर हेल्स सेंटर बनाए हैं ताकि विस्तारा के टिकट लेकर पहुंचे यात्रियों को सही जानकारी और सहायता दी जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें