Voda Idea News: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया ने लागत घटाने के लिए खास स्ट्रैटेजी तैयार की है। कंपनी ने शर्तों पर फिर से बातचीत करने के बाद आईटी आउचसोर्सिंग डील सिर्फ एक ही कंपनी के साथ नहीं बल्कि आईबीएम (IBM) और केंड्रिल (Kendryl) के साथ की है। यह डील कई वर्षों के लिए है। इसके बारे में कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) जगबीर सिंह ने मनीकंट्रोल से बातचीत में बताया। हालांकि उन्होंने सौदे के साइज के बारे में तो नहीं बताया लेकिन सूत्रों से पता चला कि यह डील 50-60 करोड़ डॉलर का है। यह डील कंपनी की तीन साल की 660 करोड़ डॉलर की कैपेक्स योजना के मुताबिक ही है।
