Get App

Vodafone के CEO निक रीड अपना पद छोड़ेंगे, जानिए Nick Read की जगह कौन संभालेंगे कंपनी

Vodafone Share Price: ब्रिटेन के वोडाफोन ग्रुप ने सोमवार को बताया कि कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव निक रीड इस साल के अंत तक अपना पदVodafone छोड़ देंगे। उनकी जगह अंतरिम CEO के तौर पर कंपनी के फाइनेंस चीफ मार्गरेटा डेला वाले (Margherita Della Valle) उनका कामकाज संभालेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 2:22 PM
Vodafone के CEO निक रीड अपना पद छोड़ेंगे, जानिए Nick Read की जगह कौन संभालेंगे कंपनी
Vodafone के CEO -Nick Read ने कोरोनावायरस संक्रमण के मुश्किल दौर में कंपनी को संभाला था

Vodafone Share Price: मुश्किल में घिरी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) को एक और झटका लगने वाला है। कंपनी के सीईओ Nick Read अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। ब्रिटेन के वोडाफोन ग्रुप ने सोमवार को बताया कि कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव निक रीड इस साल के अंत तक अपना पद छोड़ देंगे। उनकी जगह अंतरिम CEO के तौर पर कंपनी के फाइनेंस चीफ मार्गरेटा डेला वाले (Margherita Della Valle) उनका कामकाज संभालेंगे।

वोडाफोन ग्रुप की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, Nick Read करीब 20 साल के बाद कंपनी छोड़ रहे हैं। इस साल दिसंबर में वह कंपनी को अलविदा कहेंगे।

अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान Nick Read ने वोडाफोन ग्रुप को कोरोनावायरस महामारी के दौर से निकाला। इसके साथ ही यूरोप और अफ्रीका के बाजारों पर फोकस बढ़ाने के लिए कंपनी के एसेट्स बेचें। इसके साथ ही वोडाफोन ग्रुप के टावर इंफ्रास्ट्रक्चर को  एक अलग इकाई में बदला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें