इस बार स्विट्जरलैंड के दावोस (Davos) में होने वाली World Economic Forum (WEF) की बैठक में इंडिया का डंका बजेगा। यह बैठक 23 से 25 मई को हो रही है। यह बैठक कई मायनों में खास है। कोरोना की महामारी के चलते दो साल बाद WEF का आयोजन हो रहा है। पिछले दो सालों में वैश्विक मंच पर इंडिया की धाक बढ़ी है। इंडिया न सिर्फ दूसरों से पहले कोरोना की वैक्सीन बनाने में सफल रहा बल्कि इसने दुनिया के कई देशों को वैक्सीन दिया है। इंडियन डेलिगेशन तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में दुनिया को बदलते भारत की ताकत से रूबरू कराएगा।
