Apple News: आईफोन कंपनी एपल के नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) केवन पारेख होंगे। वह अपनी नई जिम्मेदारी अगले साल जनवरी 2025 से संभालेंगे। भारतीय मूल के केवन जनवरी से लूका मैस्त्री (Luca Maestri) की जगह लेंगे और एग्जीक्यूटिव टीम में शामिल होंगे। अभी वह कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंशियल प्लानिंग और एनालिसिस) हैं। एपल सीईओ टिम कुक ने 27 अगस्त को कहा कि दस साल से अधिक समय से वह एपल की फाइनेंस लीडरशिप टीम में हैं और उन्हें कंपनी को लेकर हर प्रकार की जानकारी है। टिम कुक के मुताबिक एपल के अगले सीएफओ के लिए वह बेहतरीन पसंद हैं।
