भारत सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) को घटाकर शून्य कर दिया है। अभी तक यह 4,100 रुपये प्रति टन था। विंडफॉल टैक्स की दरों पर हर 15 दिन में समीक्षा किया जाता है। इसी के तहत सोमवार 15 मई को हुई बैठक में सरकार ने यह फैसला किया। नई दरें कल यानी मंगलावर 16 मई से लागू हो जाएंगी। इससे पहले सरकार ने 1 मई को क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स को 6,400 रुपये प्रति टन से 4,100 रुपये प्रति टन करने का ऐलान किया था। इसके अलावा सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर भी विंडफॉल टैक्स शून्य पर बरकरार रखा है।
