Get App

Xiaomi New Strategy: भारत से निर्यात होंगे शाओमी के फोन, पहले इस देश में भेजने की है योजना

Xiaomi New Strategy: अब शाओमी के भारत में बने स्मार्टफोन की बिक्री पश्चिम एशिया के देशों में भी हो सकती है। स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) 'मेड इन इंडिया' (Made in India) यानी यहां भारत में बने स्मार्टफोन को पश्चिमी एशिया के देशों में निर्यात करने की तैयारी में है। यह काम सितंबर तिमाही के आखिरी यानी अगले ढाई महीने के भीतर हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2023 पर 2:28 PM
Xiaomi New Strategy:  भारत से निर्यात होंगे शाओमी के फोन, पहले इस देश में भेजने की है योजना
Xiomi New Strategy: शाओमी 100 से अधिक देशों में अपने स्मार्टफोन की बिक्री करती है और पश्चिमी एशिया इसके लिए अहम बाजार है।

Xiaomi New Strategy: अब शाओमी के भारत में बने स्मार्टफोन की बिक्री पश्चिम एशिया के देशों में भी हो सकती है। स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की दिग्गज कंपनी शाओमी (Xiaomi) 'मेड इन इंडिया' (Made in India) यानी यहां भारत में बने स्मार्टफोन को पश्चिमी एशिया के देशों में निर्यात करने की तैयारी में है। यह काम सितंबर तिमाही के आखिरी यानी अगले ढाई महीने के भीतर हो सकता है। इसके लिए कंपनी कांट्रैक्ट मैनुफैक्चरर डिक्सन टेक (Dixon Tech) और अन्य कंपनियों के साथ स्थानीय स्तर पर फोन बनाने के लिए बातचीत कर रही है। इसका खुलासा एक मीडिया रिपोर्ट से हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी की योजना अपने हैंडसेट में भारत में बने पार्ट्स का इस्तेमाल दोगुना कर 70 फीसदी तक ले जाने की है। हालांकि इसमें सेमीकंडक्टर यानी चिप नहीं शामिल है। अभी ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन और चीन की डीबीजी और बीवाईडी इसके फोन भारत में असेंबल करती हैं। हालांकि मनीकंट्रोल इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकता है।

JBM Auto Share Price: तगड़ा ऑर्डर मिला तो 18% उछला शेयर, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे भाव

मार्केटिंग स्ट्रैटजी भी बदल रही Xiaomi

सब समाचार

+ और भी पढ़ें