निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक (Yes Bank) के एनपीए का बोझ हल्का हो गया है। बैंक ने आज शनिवार 18 दिसंबर को शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ने 48 हजार करोड़ रुपये के स्ट्रेस्ड लोन पोर्टफोलियो को जेसी फ्लॉवर्स एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी को ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले बैंक ने ऐलान किया था कि स्ट्रेस्ड एसेट्स के पोर्टफोलियो की बिक्री के लिए स्विस चैलेंज प्रोसेस में JC Flowers ARC (जेसी फ्लॉवर्स एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी) विनर साबित हुई थी। बैंक की तरफ से एक्सचेंजो को भेजी गई डिटेल्स के मुताबिक 1 अप्रैल 2022 से 30 नवंबर 2022 के बीच हुई रिकवरी को एडजस्ट करते हुए 31 मार्च 2022 तक के 48 हजार करोड़ रुपये रुपये तक के एनपीए को ट्रांसफर किया है।
