Yes Bank: KRC मूर्ति बने बैंक में नए सीनियर प्रेसिडेंट

केआरसी मूर्ति के पास इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और BFSI सेक्टर में काम करने का 28 साल से भी ज्यादा का एक्सपीरियंस है। अपनी साख के मुताबिक ही मूर्ति के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि वे यस बैंक में नॉलेज और एक्सपर्टीज के नए खजाने के साथ शामिल हुए हैं। इससे पहले मूर्ती कोटक महिंद्रा बैंक का हिस्सा भी रह चुके हैं। केआरसी मूर्ति कोटक महिंद्रा बैंक ग्रुप में रिटेल टेक्नोलॉजी बैंकिंग के प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं

अपडेटेड May 29, 2023 पर 1:11 PM
Story continues below Advertisement
इंडियन बैंकिंग इंडस्ट्री के सबसे फेमस चेहरों में से एक केआरसी मूर्ति यस बैंक के नए प्रेसिडेंट बने हैं

यस बैंक (Yes Bank) के अब जल्द ही अच्छे दिन लौटने वाले हैं। दरअसल जल्द ही बैंक को एक नया प्रेसिडेंट मिल गया है। इंडियन बैंकिंग इंडस्ट्री के सबसे फेमस चेहरों में से एक केआरसी मूर्ति यस बैंक के नए प्रेसिडेंट बने हैं। केआरसी मूर्ति यस बैंक में सीनियर प्रेसिडेंट के तौर पर हेड आईएमजी बिजनेस एंड डिजिटल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ग्रुप के रूप में शामिल हुए हैं।

28 सालों से ज्यादा का तजुर्बा

केआरसी मूर्ति के पास इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और BFSI सेक्टर में काम करने का 28 साल से भी ज्यादा का एक्सपीरियंस है। अपनी साख के मुताबिक ही मूर्ति के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि वे यस बैंक में नॉलेज और एक्सपर्टीज के नए खजाने के साथ शामिल हुए हैं। इससे पहले मूर्ती कोटक महिंद्रा बैंक का हिस्सा भी रह चुके हैं।


कोटक महिंद्रा बैंक का हिस्सा भी रह चुके हैं केआरसी मूर्ति

केआरसी मूर्ति कोटक महिंद्रा बैंक ग्रुप में रिटेल टेक्नोलॉजी बैंकिंग के प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं। इस रोल पर रहते हुए उन्होंने काफी काम किया था और बैंकिंग सेक्टर में टेक्नोलॉजी को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। कोटक महिंद्रा बैंक में "रन द बैंक फंक्शन" के लिए आईटी प्रमुख के रूप में, केआरसी ने बैंक के सभी अप्लीकेशन और डिजिटल चैनलों के प्रोडक्शन सपोर्ट का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने आईटी सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए चेंज, इंसीडेंस और प्रॉब्लम मैनेजमेंट के लिए सर्विस मैनेजमेंट (ITIL) का भी नेतृत्व किया।

Weekly Top Picks: अगले हफ्ते ये 6 स्टॉक मचाएंगे बाजार में धमाल, क्या आप करना चाहेंगे निवेश

यस बैंक में नई यात्रा शुरू करेंगे KRC मूर्ति

KRC मूर्ति अब यस बैंक के साथ अपनी नई यात्रा को शुरू करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं एक यात्रा शुरू करने और खुद को संभावनाओं की एक सिम्फनी में डूबा हुआ पाकर खुश हूं। यहां नई इनोवेशन और फाइनेंशियल मैनेजमेंट का साथ तालमेल बिठाना है। इस प्रतिष्ठित बैंक की आईटी टीम में शामिल होना जो बैंकिंग के बेस के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी का एक मिक्सअप है।

इन बैंकों के साथ भी कर चुके हैं काम

अपने शानदार करियर के दौरान, केआरसी ने टाइम्स बैंक/एचडीएफसी बैंक, डीएसपी मेरिल लिंच, डॉयचे बैंक एजी और कोटक महिंद्रा बैंक सहित भारत के कुछ शीर्ष वित्तीय संस्थानों के साथ काम किया है। उनका विशाल अनुभव आईटी के विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, एप्लिकेशन मैनेजमेंट, आईटी ऑपरेशंस, आईटी सर्विस मैनेजमेंट, मार्केट डेटा सर्विसेज और इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, एंड यूजर सपोर्ट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और बड़ी परियोजनाओं और असाइनमेंट शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।