जी टरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने मर्जर प्लान को रद्द करने के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया से 9 करोड़ डॉलर (750 करोड़ रुपये) के टर्मिनेशन फीस की मांग की है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया को अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (CME) के नाम से जाना जाता है। जी ने सोनी और इसकी एंटिटी बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (BEPL) से टर्मिनेशन फीस की डिमांड की है। 22 जनवरी को सोनी ने जी एंटरटेनमेंट के साथ अपने प्रस्तावित विलय की समाप्ति की घोषणा की थी। सोनी ने ZEEL को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें ZEEL और CME के विलय के 22 दिसंबर 2021 के समझौते को रद्द करने की जानकारी दी गई।
