Zomato ने 'लीजेंड्स' नाम से एक इंटर-सिटी डिलीवरी सर्विस का एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस सर्विस के जरिए NCR के कुछ चुनिंदा यूजर्स कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और दूसरे शहरों में रोस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यूजर्स इससे दूसरे शहरों के रेस्टोरेंट से भी खाना मंगा सकते हैं।
कंपनी ने इससे कुछ महीनों पहले ही गुरुग्राम में 10 मिनट में फूड डिलिवरी पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। हालांकि, इस सर्विस को अभी तक कहीं और शुरू नहीं किया गया है।
कंपनी ने कहा, "रेस्टोरेंट ताजा खाना तैयार करता है और एयर ट्रांजिट के दौरान इसे सुरक्षित रखने के लिए रीयूजेबल और टैम्पर-प्रूफ कंटेनरों में पैक किया जाता है। स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मोबाइल रेफ्रिजरेशन तकनीक खाने को फ्रीज करने या किसी भी तरह के प्रिजर्वेटिव को ऐड किए बिना प्रिजर्व करती है।"
इसने आगे कहा, "हम अगले कुछ हफ्तों में इसे दूसरे शहरों में तेजी से बढ़ाएंगे... 100 से ज्यादा एयर पोर्ट और भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यंजनों के ज्यादा प्रसार के साथ, आकाश इस बात की सीमा है कि 'इंटरसिटी लीजेंड' कितना बड़ा बन सकता है।"
इस बीच, कंपनी ने हाल ही में अधिग्रहित क्विक कॉमर्स कंपनी Bkinkit के साथ दिल्ली-NCR में ग्रॉसरी पायलट शुरू किया है। इसने Zomato ऐप को ब्लिंकिट बैक-एंड के साथ लिंक किया है, ताकि फूड डिलीवरी ऐप से ही ग्रोसरी भी ऑर्डर किया जा सके।
पिछले एक साल में, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की तिमाही ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू लगभग 42 प्रतिशत बढ़कर 6,430 करोड़ रुपए हो गई है।
Zomato ने 1 अगस्त को पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया था कि इसका फूड डिलीवरी सेगमेंट ब्रेक ईवन (ना लॉस ना प्रॉफिट) में पहुंच गया है। कंपनी का एडजस्टेड EBITDA जीरो रहा।
इससे पहले मार्च तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड EBITDA लॉस 80 करोड़ रुपए था। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में Zomato का एडजस्टेड EBITDA लॉस 30 करोड़ रुपए था।
पब्लिक होने के बाद अपनी पहली AGM में, कंपनी ने आज कहा कि उसे कंपनी के स्तर पर अगले एक साल तक ऑपरेटिंग फ्रॉफिट ब्रेक-ईवन हासिल करने की उम्मीद है।
Zomato के शेयर वर्तमान में पिछले साल अपने IPO में 76 रुपए के इश्यू प्राइस पर 20 प्रतिशत से ज्यादा की छूट पर कारोबार कर रहे हैं।