अगर ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) से ऑर्डर लेकर जा रहा शख्स तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा है तो अब आप इसकी शिकायत सीधे कंपनी से कर सकते हैं। आज 30 अगस्त को कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) में कंपनी की सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि जोमैटो से ऑर्डर पहुंचाने वालों के बैग पर अब एक नंबर लिखा होगा। गोयल के मुताबिक इसका इस्तेमाल उनके खिलाफ शिकायत करने में किया जा सकता है, अगर वे तेज स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं।
