Get App

Chana price: चने की कीमतों में गिरावट, क्या आगे भी जारी रहेगी मंदी, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

मधुर बियानी का कहना है कि चने की बुआई सरकार के मुताबिक 1 फीसदी ज्यादा है। चने में डिमांड में कमी होने के कारण इसकी कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है। तुअर,पीली मटर में मंदी आई है। पल्सेस इंडस्ट्रीज लिक्विडिटी क्राइसिस से गुजर रही है। फरवरी मिड में फसल का अनुमान लगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2024 पर 4:50 PM
Chana price: चने की कीमतों में गिरावट, क्या आगे भी जारी रहेगी मंदी, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय
2023-24 में चने की MSP 5440 रुपये प्रति क्विंटल थी जबकि 2024-25 में चने की MSP 5640 रुपये प्रति क्विंटल है।

चने के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया से चने की ज्यादा आवक रही है। इस साल पिछले साल से चने की ज्यादा बुआई है। 16 दिसंबर तक सालाना 1% बुआई ज्यादा रही है। व्यापारी और किसानों के हिसाब से बुआई कम है। इस साल सफेद चने की बुआई बढ़ी है।

चने की MSP पर नजर डालें तो 2023-24 में चने की MSP 5440 रुपये प्रति क्विंटल थी जबकि 2024-25 में चने की MSP 5640 रुपये प्रति क्विंटल है। इस बीच साल 2023 में चने की बुआई 84.42 लाख हेक्टेयर में हुई थी जबकि साल 2024 में चने की बुआई 86 लाख हेक्टेयर में हुई।

लक्ष्मी नारायण उद्योग के मधुर बियानी का कहना है कि चने की बुआई सरकार के मुताबिक 1 फीसदी ज्यादा है। चने में डिमांड में कमी होने के कारण इसकी कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है। तुअर,पीली मटर में मंदी आई है। पल्सेस इंडस्ट्रीज लिक्विडिटी क्राइसिस से गुजर रही है। फरवरी मिड में फसल का अनुमान लगेगा। कनाडा, रूस से इंपोर्ट करने से दाम घटेंगे। सरकार बढ़ोतरी करती है तो दाम और मांग बढ़ सकते है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इंपोर्ट को एक्टेंशन नहीं देना चाहिए। तुअर के फसल अच्छी होने के कारण दाम 72-85 के बीच रहेंगे क्योंकि तुअर के दाम 70 रुपये से नीचे नहीं जा सकते है। चने के दाम 73-75 के दायरे में रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें