त्योहारों में लोगों को सस्ता गेहूं मिले इसके लिए सरकार गेहूं की आयात ड्यूटी में कटौती कर सकती है। सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक गेहूं के बढ़ते दामों की समीक्षा के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक जल्द हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार गेहूं पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है। इस खबर पर विस्तार से जानकारी देते हुए असीम मनचंदा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गेहूं की कीमतों में बढोतरी देखने को मिली है। वहीं भारतीय बाजारों की बात करें तो गेहूं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नई फसल के आवक के बाद गेहूं के दाम MSP के नीचे फिसल गए थे। लेकिन उसके बाद कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिला है।
