Get App

Commodity market : 2024-25 के लिए खरीफ फसलों की MSP में 5-10 % की बढ़त मुमकिन : सूत्र

सूत्रों के हवाले में मिली जानकारी के मुताबित MSP बढ़ाने पर CACP ने सरकार को अपने सुझाव भेजे हैं। नई सरकार की कैबिनेट में इस पर फैसला संभव है। सूत्रों का कहना है कि 2024-25 के लिए MSP बढ़ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2024 पर 12:54 PM
Commodity market : 2024-25 के लिए खरीफ फसलों की MSP में 5-10 % की बढ़त मुमकिन : सूत्र
Commodity market :2023-24 में दलहन की MSP बढ़ी है। तुअर की MSP 6 फीसदी यानी 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ी है। वहीं, मूंग की एमएसपी 10 फीसदी यानी 803 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ी है

MSP of Kharif crops : सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार 2024-25 के लिए खरीफ फसलों की MSP में 5-10 फीसदी की बढ़त कर सकती है। जिन फसलों की MSP में बढ़त की जा सकती है उसमें धान, दलहन, तिलहन और मोटे अनाज शामिल हैं। सूत्रों के हवाले में मिली जानकारी के मुताबित MSP बढ़ाने पर CACP ने सरकार को अपने सुझाव भेजे हैं। नई सरकार की कैबिनेट में इस पर फैसला संभव है। सूत्रों का कहना है कि 2024-25 के लिए MSP बढ़ सकती है। धान की MSP 5 फीसदी बढ़ सकती है। वहीं, तुअर और उड़द की MSP 8-10 फीसदी बढ़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक इन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इन खरीफ फसलों की MSP में बढ़त की जा सकती है। गौरतलब है कि खरीफ का सीजन जून से जुलाई तक चलता है।

घटी तुअर की बुआई

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में तुअर की बुआई में गिरावट आई है। यहां किसान सोयाबीन की खेती कर रहे हैं। किसानों का तुअर में रुझान घटा है। पिछले 3 सालों में सोयाबीन का उत्पादन बढ़ा है। सोयाबीन का उत्पादन 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो रहा है। वहीं, तुअर का उत्पादन 7-8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो रहा है।

इसको देखते हुए दलहन और तिलहन की खेती बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा में इनकी खेती बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक धान की जगह दलहन, तिलहन की खेती बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार के पास चावल का काफी बढ़ा भंडार मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक 1 जुलाई तक इसका स्टॉक बफर का 4 गुना होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें