कच्चे तेल की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। ब्रेंट का भाव 92 डॉलर के नीचे फिसला है। 2 दिनों में ब्रेंट में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं WTI क्रूड का भाव 85 डॉलर के नीचे फिसला है। वहीं एमसीएक्स पर क्रूड 7100 के नीचे फिसला है। कच्चे तेल की गिरावट की वजह पर नजर डालें तो महंगाई के कारण कच्चे तेल के मांग पर दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं चीन की जी-कोविड पॉलिसी ने भी कच्चे तेल की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है।
