NCDEX पर जीरा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। NCDEX पर जीरा जुलाई वायदा 60,940 तक पहुंचा है जबकि अगस्त वायदा 61,300 तक पहुंचा है। वहीं सितंबर वायदा 61,660 तक पहुंचा। 2023 में अब तक जीरे ने 94% का रिटर्न दिया है। 1 साल में जीरे का भाव 156% चढ़ चुके हैं। जनवरी 23 के निचले स्तरों से जीरे का भाव 101% चढ़ा है। दरअसल, उत्पादन कम और सप्लाई घटने से जीरे की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। जीरे की बुआई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020-21 में 10.87 लाख हेक्टेयर, 2021-22 में 8.69 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी जबकि 2022-23 में 9.02लाख हेक्टेयर में बुआई होने की उम्मीद है।
इस बीच हल्दी के भाव 12000 के पार निकले है। कल हल्दी का भाव 12514 के रिकॉर्ड ऊंचाई पर था। दिसंबर 2010 के बाद ऊच्चतम स्तर पर कीमतें पहुंची है। जुलाई में अब तक हल्दी में 22% से ज्यादा की तेजी आई है। जबकि NCDEX पर 3 महीनों में इसमें 65% की तेजी देखने को मिली है।
दरअसल सप्लाई से कीमतों में सपोर्ट बरकरार है। महाराष्ट्र में हल्दी की 10-20% कम बुआई की आशंका है। तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना में हल्दी की बुआई घट सकती है। बारिश के कारण कई जगहों पर फसल को नुकसान हुआ है। एक्सपोर्ट मांग में तेजी से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
महाराष्ट्र में 10-20 फीसदी बुआई घटने की आशंका है जबकि तमिलनाडु में 10-15%, आंध्र प्रदेश में 18-22% और तेलंगाना में 18-22% तक बुआई कम हो सकती है।
धनिया 3 महीनें के उच्चतम स्तर पर भाव पहुंचा है। कल धनिया का भाव 7218 के ऊंचाई पर थी । NCDEX पर कल 6% तक की तेजी देखने को मिली। 2 महीनों में धनिया के भाव 12% से ज्यादा चढ़े है। जुलाई में अबतक 8% से ज्यादा की तेजी आई है। बढ़ती मांग, कम सप्लाई से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।