सरकार दलहन और तिलहन किसानों दोनों को राहत देने की कोशिश की है। सरकार ने चने पर 10% की ड्यूटी लगा दी है तो सोयाबीन किसानों के हितों को देखते हुए सोयाबीन की बिक्री को टाल दिया है। वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके मुताबिक सरकार ने चने पर 10% की इंपोर्ट ड्यूटी लगाई है। चने पर लगाई गई यह 10 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।
