Get App

Commodity Market: महाराष्ट्र में बढ़ेगी चीनी की मिठास, 15 अक्टूबर से शुरु होगी गन्ने की पेराई

15 अक्टूबर से शुरु होने वाले सत्र में गन्ने का पेराई क्षेत्र 14 लाख 87 हजार हेक्टेयर बढ़ा है। औसतन प्रति हेक्टेयर में 95 टन गन्ना उत्पादन का अनुमान है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2022 पर 12:47 PM
Commodity Market: महाराष्ट्र में बढ़ेगी चीनी की मिठास, 15 अक्टूबर से शुरु होगी गन्ने की पेराई
15 अक्टूबर से महाराष्ट्र में गन्ने की पेराई की शुरुआती हुई है। 160 दिनों तक 203 चीनी मिले गन्नों की पेराई करेंगी। गन्ने की रोपाई 2.55 लाख हेक्टयर में ज्यादा हुई है।

15 अक्टूबर से महाराष्ट्र में गन्ने की पेराई की शुरुआती हुई है। 160 दिनों तक 203 चीनी मिले गन्नों की पेराई करेंगी। गन्ने की रोपाई 2.55 लाख हेक्टयर में ज्यादा हुई है। ज्यादा रोपाई से चीनी का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। प्रति हेक्टेयर 95 टन उत्पादन की उम्मीद है। 2022-23 में 138 लाख मिट्रिक टन उत्पादन का उम्मीद है।

बता दें कि 15 अक्टूबर से शुरु होने वाले सत्र में गन्ने का पेराई क्षेत्र 14 लाख 87 हजार हेक्टेयर बढ़ा है। औसतन प्रति हेक्टेयर में 95 टन गन्ना उत्पादन का अनुमान है। इस पेराई सत्र में 203 चीनी मिले गन्नों की पेराई करेंगी। केंद्र सरकार ने चीनी की FRP 3.05 रुपये प्रति मिट्रिक टन तय की है।

SEBI ने Social Stock Exchange के लिए फ्रेमवर्क पेश किया, जानिए क्या है SSE

गौरतलब है कि फिलहाल देश में 60 लाख मीट्रिक टन चीनी का भंडारण है। इसमें महाराष्ट्र के 30 लाख मीट्रिक टन चीनी का समावेश है। इस साल भारत से 100 लाख मीट्रिक टन चीनी भारत से निर्यात होने का अनुमान किया गया है। जिसमें महाराष्ट्र की 60 लाख मीट्रिक टन चीनी शामिल होगी। बतातें चलें कि देश के इथेनॉल उत्पादन में महाराष्ट्र का हिस्सा 35 प्रतिशत हैं। अगले साल 325 करोड़ लीटर इथेनॉल उत्पादन किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें