कच्चे तेल का भाव एक दिन में 2% चढ़ा।ब्रेंट का भाव 76 डॉलर के पार निकला है जबकि WTI का भाव 74 डॉलर के पार निकला है। MCX पर कच्चे तेल का भाव 6450 के पार निकला है। दरअसल ट्रंप के टैरिफ लगाने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। कनाडा, मैक्सिको, चीन पर टैरिफ लगाया है। ट्रेड वॉर की आशंका से कीमतों को सपोर्ट मिला है।
