Gold Price Today- सोने चांदी में लगातार तेजी जारी है। सोना 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा गया है । वहीं चांदी 5 महीने के हाई पर कारोबार कर रही है। MCX पर सोने-चांदी में तेजी जारी है। सोना 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है जबकि चांदी 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंची है। सोना MCX पर 53000 के पार निकला है MCX पर चांदी का भाव 62000 के करीब पहुंचा है। चांदी 15 नवंबर को 63000 के पार निकली थी। 3 हफ्तों में चांदी 7.50 फीसदी तो सोना 5.50% चढ़ा है। COMEX पर सोना $1770 को होल्ड कर रहा है।
