Get App

Gold Price Fall Today: सोने में उठापटक जारी, 1 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा गोल्ड , जानें कहां तक जा सकता है भाव

Gold Price Fall Today: टैरिफ वॉर ने सोने चांदी पर दबाव बनाया। COMEX पर सोना 1 महीनों के निचले स्तर पर पहुंचा है। चीन के अमेरिका पर टैरिफ लगाने से बाजार में मुनाफावलूसी से भाव गिरे है। COMEX पर सोना $3000 के नीचे फिसला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 2:51 PM
Gold Price Fall Today: सोने में उठापटक जारी, 1 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा गोल्ड , जानें कहां तक जा सकता है भाव
बाजार को अमेरिका में मंदी की आशंका है। बाजार को US में मंहागाई बढ़ने की आशंका है।

Gold Price Fall Today:  टैरिफ वॉर ने सोने चांदी पर दबाव बनाया। COMEX पर सोना 1 महीनों के निचले स्तर पर पहुंचा है। चीन के अमेरिका पर टैरिफ लगाने से बाजार में मुनाफावलूसी से भाव गिरे है। COMEX पर सोना $3000 के नीचे फिसला है। MCX पर सोना 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसला है।

इधर चांदी 4 महीनों के निचले स्तर पर पहुंची है COMEX पर चांदी का $30 के नीचे फिसला है। MCX पर चांदी 88,800 के नीचे फिसली है।

गौरतलब है कि बाजार को अमेरिका में मंदी की आशंका है। बाजार को US में मंहागाई बढ़ने की आशंका है। बाजार को US में दरें घटने की उम्मीद कम है। ट्रंप टैरिफ से ग्लोबल महंगाई बढ़ने की आशंका है। चीन ने अमेरिका पर 34% का टैरिफ लगाया है।

मेटल्स फोकस के सीनियर कंसल्टेंट हर्षल बारोट का कहना है कि सोने पर टैरिफ वॉर का असर दिखाई दे रहा है। सोना 2900 डॉलर के नीचे जाता हुआ नहीं दिखाई देता है। 2800 डॉलर प्रति औंस से 2500 डॉलर प्रति औंस का भाव तुरंत आने की गुंजाइश नहीं है। हालात सुधरने पर सोने की कीमतों में गिरावट आएगी। बाजार में उतार-चढ़ाव रहने पर रिटेल खरीदारी लगभग नहीं होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें