Get App

Gold Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना, ₹85000 का लेवल भी दिखा सकता है भाव

दिनेश सोमानी का कहना है कि गोल्ड पर बुलिश नजरिया बना हुआ है। एमसीएक्स पर सोने का ऑल टाइम हाई 79775 रुपये है। उम्मीद है कि सोना अपने ऑल टाइम हाई को कल पार कर सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 4:00 PM
Gold Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना, ₹85000 का लेवल भी दिखा सकता है भाव
भारत में सोने की फिजिकल, इन्वेस्टेंट मांग बढ़ी है। शादियों के कारण सोने की फिजिकल मांग बढ़ी है।

घरेलू बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। सोने का भाव कल 82200 के पार निकला है। COMEX पर भाव $2760 के पार निकला है। वहीं US में स्पॉट भाव $2750 के पार निकला है।

भारत में सोने की फिजिकल, इन्वेस्टेंट मांग बढ़ी है। शादियों के कारण सोने की फिजिकल मांग बढ़ी है। अमेरिका में स्पॉट, फ्यूचर्स में अंतर घटा है। 1 हफ्ते पहले स्पॉट से फ्यूचर्स $40 ज्यादा था। यहीं वजह अब स्पॉट और फ्यूचर्स में सिर्फ $10 का अंतर है। भारतीय, इंटरनेशनल मार्केट में सोना की कमी हो रही है। 1 फरवरी से पहले ट्रंप कुछ नए टैरिफ का ऐलान करेंगे। बाजार को सोने-चांदी पर भी टैरिफ बढ़ने की आशंका है। 1 फरवरी को भारत में आम बजट पेश होगा।

3000 डॉलर तक जा सकता है सोने का भाव

मेटल्स फोकस सीनियर कंसल्टेंट हर्षल बारोट का कहना है कि पहली छमाही में सोने में तेजी की उम्मीद है। सोने का भाव 3000 डॉलर तक जा सकता है। भारत में भी 85000-86000 तक सोने का भाव जो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें