Get App

Gold price : अभी सोने-चांदी पर जीएसटी बढ़ाने का कोई इरादा नहीं, विकसित देशों के साथ किया जा रहा FTA-पीयूष गोयल

Commodity market : पीयूष गोयल ने CNBC आवाज़ से हुई एक खास बातचीत में कहा कि पहले देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) उन देशों के साथ करता था जो या तो आर्थिक रूप से कमजोर होते थे या फिर भारत की ही तरह विकासशील होते थे। लेकिन अब ये विकसित देशों के साथ किया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 5:13 PM
Gold price : अभी सोने-चांदी पर जीएसटी बढ़ाने का कोई इरादा नहीं, विकसित देशों के साथ किया जा रहा FTA-पीयूष गोयल
IBJA के पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि ड्यूटी घटा कर सरकार ने बहुत ही अच्छा फैसला लिया है। ड्यूटी घटने से सोने की रिकॉर्ड बिक्री होने की उम्मीद है

Commodity market : सोने -चांदी की ड्यूटी इंडस्ट्री की उम्मीद से ज्यादा घटाई गई है। दरअसर सरकार चाहती है कि त्योहारों शादियों के मद्देनजर लोगों को कम दाम पर सोना मिले। साथ ही देश में गैर कानूनी तरीके से आ रहे सोने पर भी रोक लगाई जा सके। इस मुद्दे पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने CNBC आवाज़ से हुई एक खास बातचीत में कहा कि पहले देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) उन देशों के साथ करता था जो या तो आर्थिक रूप से कमजोर होते थे या फिर भारत की ही तरह विकासशील होते थे। लेकिन अब ये विकसित देशों के साथ किया जा रहा है।

सोने-चांदी पर जीएसटी बढ़ाने का कोई इरादा नहीं

इस बातचीत में पीयूष गोयल ने CNBC आवाज़ से आगे कहा कि ये इसलिए किया जा रहा है कि ताकि देश की इंडस्ट्री का कारोबार विदेशों में बढ़े। उन्हें सुविधाएं मिले। उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री लंबे समय से सोने-चांदी से ड्यूटी घटाने की मांग कर रही थी। ज्यादा ड्यूटी होने से देश में सोने की तस्करी भी बढ़ रही थी। ज्यादा ड्यूटी होने से इंडस्ट्री को भी नुकसान हो रहा था। ऐसे में इंडस्ट्री को गति देने के लिए ड्यूटी घटाना जरूरी हो गया था। ड्यूटी घटने से लोगों को कम दाम पर सोना मिल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि अभी सोने-चांदी पर जीएसटी बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें