Gold Price Today: मंगलवार 26 नवंबर को 10 ग्राम सोने का भाव कम हुआ है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में सोना 300 रुपये तक सस्ता हुआ है।24 कैरेट गोल्ड का रेट 78,700 रुपये के पार कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 72,100 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। सोने को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगे सोने के भाव में रैली आएगी।
