दिवाली पर जमकर बिका सोना और अब शुरू हो रहा है वेडिंग सीजन। यानी शादियों के सीजन में सोने की रौनक और बढ़ने वाली है। तो क्या सोना खरीदने का ये सही मौका है। क्योंकि सोना एकबार फिर 50,000 की तरफ बढ़ रहा है और फंडामेंटल भी मजबूत बने हुए हैं। सोने के साथ चांदी की चमक भी बढ़ रही है और लाइफ टाइम हाई से भाव करीब 15% नीचे होने का फायदा भी चांदी को मिल रहा है। ऐसे में आइए एक नजर डालते है सोने-चांदी की चाल पर।
