रूसी तेल पर प्रतिबंध पर EU की बैठक से पहले कच्चे तेल में तेजी देखने को मिल रही है। डॉलर में कमजोरी से सोने-चांदी में खरीदारी जारी है। वहीं मांग बढ़ने की उम्मीद से बेस मेटल्स में भी खरीदारी हो रही है।

रूसी तेल पर प्रतिबंध पर EU की बैठक से पहले कच्चे तेल में तेजी देखने को मिल रही है। डॉलर में कमजोरी से सोने-चांदी में खरीदारी जारी है। वहीं मांग बढ़ने की उम्मीद से बेस मेटल्स में भी खरीदारी हो रही है।
कच्चे तेल में उछाल
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कच्चा तेल 11 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा है। 27 मई को क्रूड 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा था। इस बीच ब्रेंट क्रू़ड का दाम $120 के पार निकला है। वहीं WTI में भी $116 के ऊपर कारोबार कर रहा है। इधर MCX पर कच्चे तेल का भाव 9000 के करीब नजर आ रहा है।
कच्चे तेल में आई तेजी की वजहों पर नजर डालें तो सप्लाई गिरने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं इस बीच रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाने पर EU की बैठक आज होगी। हंगरी, रूसी तेल पर प्रतिबंध के खिलाफ है। हंगरी का कहना है कि इंफ्रा के विकास के लिए 3-4 साल लगेंगे। दूसरी और 1 जून से चीन में कोरोना प्रतिबंध खत्म होंगे। एक्सपोर्ट बढ़ने से US में इन्वेंटरी घटी। 2 जून को OPEC+ देशों की बैठक होगी। इस बैठक में जुलाई में उप्तादन पर OPEC+ देश चर्चा करेंगे ।
क्रूड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में क्रूड की कीमतों में 6 फीसदी का उछाल देखने को मिला जबकि 1 महीने में यह 12 फीसदी चढ़ा। वहीं 1 साल में इसमें 73 फीसदी का इजाफा देखने को मिला।
बढ़ी सोने-चांदी की चमक
सोने में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी जारी है। COMEX पर सोना $1860 के करीब पहुंचा है जबकि COMEX पर चांदी $22.20 के ऊपर निकला है। MCX पर सोना 51000 के ऊपर निकला है। वहीं MCX पर चांदी 62400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
क्यों बढ़ रही है चमक?
डॉलर में कमजोरी से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं हेजिंग बढ़ने से भी सोने में तेजी आई है। जून में फेड 0.50% दरें बढ़ा सकता है। वहीं जुलाई में ब्याज दरें 0.50% बढ़ सकती हैं। मांग बढ़ने की उम्मीद से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है।
बढ़े बेस मेटल्स की चमक
MCX पर बेस मेटल्स में तेजी देखने को मिल रही है। एल्युमीनियम का जून वायदा 240 के ऊपर नजर आ रहा है। वहीं कॉपर 780 और जिंक 330 के ऊपर निकला है। इस बीच LME पर एल्युमीनियम $2870 के ऊपर नजर आ रहा है जबकि जिंक का भाव भी $3800 के पार निकला है। LME पर लगातार तीसरे दिन निकेल में तेजी देखने को मिल रही है। LME पर निकेल का भाव $28400 के पार निकला है। कॉपर के दाम भी $9400 के ऊपर कारोबार रहा है।
क्यों बनी है तेजी?
मांग बढ़ने की उम्मीद से बेस मेटल की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। 1 जून से चीन में कोरोना प्रतिबंध खत्म होंगे । चीन में मांग बढ़ने की संभावना के बीच बेस मेटल में तेजी देखने को मिल रही है । वहीं दूसरी और डॉलर में कमजोरी और US में 0.50% से ज्यादा दरें बढ़ने की उम्मीद कम होने के कराण भी बेस मेटल की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।