Get App

GIFT City News: IIBX पर गोल्ड के बाद अब सिल्वर के डेरिवेटिव की बारी, नवरात्रि में लॉन्च होने की उम्मीद

GIFT City News: गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल बूलियन एक्सचेंज (IIBX) पर गोल्ड-सिल्वर की ट्रे़डिंग शुरू होने से ज्वैलर्स को काफी सहूलियत हो गई है। हालांकि सिल्वर की बात करें तो अभी इस पर इसकी सिर्फ स्पॉट ट्रेडिंग होती है लेकिन जल्द ही इसका डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स लॉन्च हो सकता है। गोल्ड का डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स पहले ही लॉन्च हो चुका है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 1:02 PM
GIFT City News: IIBX पर गोल्ड के बाद अब सिल्वर के डेरिवेटिव की बारी, नवरात्रि में लॉन्च होने की उम्मीद
GIFT City News: गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल बूलियन एक्सचेंज (IIBX) जल्द ही सिल्वर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च होने वाला है। फिलहाल इसे प्रॉडक्ट डिजाइन के लिए नियामक से अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

GIFT City News: गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल बूलियन एक्सचेंज (IIBX) जल्द ही सिल्वर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च होने वाला है। फिलहाल इसे प्रॉडक्ट डिजाइन के लिए नियामक से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। रेगुलेटरी सबमिशन पहले ही पूरा हो चुका है और अब नियामक से फाइनल अप्रूवल का इंतजार है। अभी IIBX पर चांदी को जो ट्रेडिंह होती है, वह स्पॉट ही है। वहीं गोल्ड की बात करें तो इसके फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स को इसी साल जून 2024 में लॉन्च किया गया था। इस जानकारी की पुष्टि के लिए जब मनीकंट्रोल IIBX के पास पहुंची तो इसके एमडी और सीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि सिल्वर डेरिवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च होने वाला है और फिलहाल इसे रेगुलेटरी इंटरनेशल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA) की मंजूरी का इंतजार है।

नवरात्रि में लॉन्च होने की उम्मीद

गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल बूलियन एक्सचेंज पर गोल्ड का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स इस साल जून में लॉन्च हुआ था। अब सिल्वर का भी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स लाने की तैयारी है और इसकी पुष्टि खुद एक्सचेंज के सीएमडी ने कर दी है। उन्होंने बताया कि इसके नवरात्रि में लॉन्च होने की उम्मीद है। नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 अक्टूबर तक रहेगी।

Spot Silver की ट्रेडिंग को कैसा मिला रिस्पांस?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें