Get App

Gold price: 2 हफ्ते की रैली के बाद सोने पर लगा लगाम, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या इस समय करनी चाहिए खरीदारी

सुगंधा सचदेव का मानना है कि गोल्ड का आउटलुक अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। जियोपॉलिटिकल तनाव और दुनिया भर में बढ़ती महंगाई सोने की पक्ष में काम करती रहेगी.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2022 पर 9:55 AM
Gold price: 2 हफ्ते की रैली के बाद सोने पर लगा लगाम, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या इस समय करनी चाहिए खरीदारी
हाजिर गोल्ड को अभी भी 1850-1870 डॉलर प्रति औंस के बीच मजबूत सपोर्ट है। 1890-1900 डॉलर का स्तर सोने के लिए मजबूत डिमांड जोन नजर आ रहा है।

सोने की कीमतों में 2 हफ्तों की लगातार रैली के बाद सुस्ती नजर आ रही है। इस हफ्ते के शुरुआत में सोना 2000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक लेवल के आसपास पहुंच गया था। शुक्रवार को सोने का जून 2022 फ्यूचर एमसीएक्स पर 52,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है जो कि 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई से करीब 3500 रुपये नीचे है। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव कल 1929 डॉलर प्रति औंस पर बंद होता नजर आया था।

Religare Broking के सुगंधा सचदेव का कहना है कि फेड के चेयरमैन द्वारा मौद्रिक नीतियों मे कड़ाई के ऐलान और 10 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। IMF के एक इवेंट में बोलते हुए फेड चेयरमैन ने इस बात के संकेत दिए है कि मई में होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में आ रही लगातार मजबूती ने भी गोल्ड की पार्टी में रंग में भंग का काम कर दिया। बता दें कि डॉलर इंडेक्स 101 का स्तर छुते हुए 2 साल के हाई पर पहुंच गया।

इसके बावजूद सुगंधा सचदेव का मानना है कि गोल्ड का आउटलुक अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। जियोपॉलिटिकल तनाव और दुनिया भर में बढ़ती महंगाई सोने की पक्ष में काम करती रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें