Get App

Gold Price: 5 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी भी 2% लुढ़की, एक्सपर्ट्स से जानें आगे कैसे रहेगी इनकी चाल

Gold Price: ट्रेड डील में तेजी से सेफ हेवेन की डिमांड घटी है। यहीं कारण है कि सोने में मुनाफावसूली हावी हुई है और गोल्ड की कीमतें 2 फीसदी टूटी है। स्पॉट गोल्ड 2.1% टूटकर $3,188.52 प्रति औंस पर आ गया, जो 11 अप्रैल के बाद सबसे निचला स्तर है। घरेलू बाजार में भाव करीब 92000 पहुंचा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2025 पर 12:39 PM
Gold Price: 5 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी भी 2% लुढ़की, एक्सपर्ट्स से जानें आगे कैसे रहेगी इनकी चाल
ट्रेड डील में तेजी से सेफ हेवेन की डिमांड घटी है। यहीं कारण है कि सोने में मुनाफावसूली हावी हुई है और गोल्ड की कीमतें 2 फीसदी टूटी है।

Gold Price: ट्रेड डील में तेजी से सेफ हेवेन की डिमांड घटी है। यहीं कारण है कि सोने में मुनाफावसूली हावी हुई है और गोल्ड की कीमतें 2 फीसदी तक टूट गई। स्पॉट गोल्ड 2.1% टूटकर $3,188.52 प्रति औंस पर आ गया, जो 11 अप्रैल के बाद सबसे निचला स्तर है। घरेलू बाजार में भाव करीब 92000 पहुंचा है। बता दें कि गोल्ड अपने ऑल-टाइम हाई 3500 डॉलर प्रति औंस से 10% गिरा है। इस बीच चांदी एक महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतें एक दिन में 2% गिरी है।

दरअसल, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड टेंशन कम होने का असर सोने की कीमतों पर नजर आ रहा है। निवेशकों का ध्यान सेफ हेवन्स से हट रहा है। इस बीच भारत, जापान, दक्षिण कोरिया के साथ US की बातचीत प्रगति पर है। इधर ट्रंप ने सीरिया पर लगे प्रतिबंध हटाए। वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव भी बहुत कम हुए। अमेरिका की महंगाई उम्मीद से कम रही है।

सोने में मौजूदा स्तर से 3-4% की और गिरावट संभव

GJC के वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता का कहना है कि सोने में मौजूदा स्तर से 3-4% की और गिरावट संभव है। ट्रंप फैक्टर को लेकर अभी भी पूरी तरह से सफाई नहीं आई है। मेरा मानना है कि जैसे-जैसे सेट्रल बैंकों की तरफ से गोल्ड की खरीदारी बढ़ेगी वैसे ही इसमें फिर से तेजी आएगी । जैसे-जैसे सोने के भाव नीचे आ रहे है वैसे-वैसे डिमांड में मजबूती देखने को मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें