Get App

Gold Price Today: सोने के हाजिर भाव में गिरावट, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या है खरीदारी का सही मौका

IIFL Securities के अनुज गुप्ता ने कहा है कि 50,500 रुपये के आसपास मिलने पर सोने मे धीरे-धीरे खरीदारी शुरु करनी चाहिए और तब तक खरीदारी करनी चाहिए जब तक सोना 48700 के ऊपर बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2022 पर 9:56 AM
Gold Price Today: सोने के हाजिर भाव में गिरावट, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या है खरीदारी का सही मौका
ब्याज दरों में और बढोतरी की आशंका के चलते यूएस ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी हुई जिसके चलते सोने पर दबाव बना।

Gold Price Today: 1865 डॉलर प्रति औंस पर ब्रेकआउट देने के बाद अंतराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सोने में कुछ  मुनाफावसूली देखने को मिली और कारोबार के अंत में यह 1851 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ। वहीं घरेलू बाजार पर नजर डालें तो एमसीएक्स पर कल गोल्ड 50984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सेंटल हुआ था।

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के हाजिर भाव में बुधवार को 1865 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ब्रेकआउट देखने को मिला और फिर शुक्रवार को यह 1850 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया। ऐसे में अब सोने में और गिरावट आ सकती है और यह अंतराष्ट्रीय बाजार में 1830 डॉलर और भारतीय बाजार में 50,500 का स्तर छु सकता है। जो लोग सोने में नई पोजिशन लेना चाहते है वह इन स्तरों पर धीरे-धीरे खरीदारी शुरु कर सकते है क्योंकि गोल्ड को लेकर ओवरऑल सेटीमेंट अभी भी बुलिश बना हुआ है।

Global market:ग्लोबल मार्केट में गिरावट, मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद यूएस यील्ड बढ़ी

Religare Broking Ltd के सुंगधा सचदेवा का कहना है कि इस हफ्ते की शुरुआत में सोने पर दबाव देखने को मिला। ब्याज दरों में और बढोतरी की आशंका के चलते यूएस ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी हुई जिसके चलते सोने पर दबाव बना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें