Get App

Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में नरमी, क्या अभी भी हैं खरीदारी के मौके?

MCX पर वर्तमान में 3 जून को मैच्योर होने वाला गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.41 फीसदी की कमजोरी के साथ 51,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2022 पर 5:16 PM
Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में नरमी, क्या अभी भी हैं खरीदारी के मौके?
रूस-यूक्रेन टकराव और महंगाई बढ़ने की चिंताओं से गुरुवार को सोने के लिए सेफ हैवन आकर्षण बढ़ गया है

Gold and silver prices : अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की तर्ज पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। कीमती धातुओं की कीमतों पर डॉलर में मजबूती और रूस-यूक्रेन शांति वार्ता (Russia-Ukraine peace talks) की सुस्त प्रगति का असर दिखाई दिया। वहीं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की अगुआई वाली रूस सरकार ने कांट्रैक्ट्स रोकर यूरोप को धमकाया।

एमसीएक्स पर सोना कमजोर

MCX पर वर्तमान में 3 जून को मैच्योर होने वाला गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.41 फीसदी की कमजोरी के साथ 51,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 5 मई को मैच्योर होने वाला सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 67,217 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें