Gold Rate in India: देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। भारत में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम में गिरावट आई है। क्रिसमस से पहले सर्राफा बाजार में यह गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा संकेत है। अगर आप भी किसी को उपहार देने के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो बेहतर मौका सामने आया है। भारत में 22 कैरेट सोने के दाम 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट के दाम 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। पिछले दिनों 24 कैरेट सोने का दाम 77,600 रुपये थे।
