Get App

MCX Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में आई गिरावट

Gold Price Today: मंगलवार को सोने की वायदा कीमतों में तेजी देखी गई। मजबूत हाजिर मांग और कारोबारियों ने नए सौदों की खरीदारी के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 39 रुपये बढ़कर 78,205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। फरवरी डिलीवरी वाले इस कॉन्ट्रेक्ट में कुल 10,335 लॉट का कारोबार हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 1:52 PM
MCX Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में आई गिरावट
Gold Price Today: सोने के भाव में बदलाव आया है।

MCX Gold Rate Today: मंगलवार को सोने की वायदा कीमतों में तेजी देखी गई। मजबूत हाजिर मांग और कारोबारियों ने नए सौदों की खरीदारी के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 39 रुपये बढ़कर 78,205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। फरवरी डिलीवरी वाले इस कॉन्ट्रेक्ट में कुल 10,335 लॉट का कारोबार हुआ।

एक्सपर्ट के अनुसार बाजार में ताजा खरीदारी ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया। हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत में 0.22 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,669.07 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

चांदी की कीमतों में गिरावट

दूसरी ओर, चांदी की वायदा कीमतों में कमजोरी देखी गई। कमजोर हाजिर मांग और बिकवाली के चलते चांदी 253 रुपये गिरकर 90,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध में कुल 22,092 लॉट का कारोबार हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें