Get App

Gold prices : सोना 1,400 रुपये की तेजी के साथ एक साल में सबसे महंगा, जानिए आगे कैसा रहेगी चाल

MCX पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोने में लगभग 1,400 रुपये का तगड़ा उछाल दर्ज किया गया और यह 51,750 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2022 पर 11:39 AM
Gold prices : सोना 1,400 रुपये की तेजी के साथ एक साल में सबसे महंगा, जानिए आगे कैसा रहेगी चाल
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शॉर्ट टर्म में सोना 53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है

Gold price today : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने की कीमतें बढ़कर 2022 के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। MCX पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोने में लगभग 1,400 रुपये का तगड़ा उछाल दर्ज किया गया और यह 51,750 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। हाजिर बाजार में सोने (spot gold) की कीमतों ने अपनी 1,925 डॉलर की बाधा को तोड़ दिया और 1,950 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया, जो 13 महीने का उच्चतम स्तर है।

2,000 डॉलर तक जा सकता है सोना

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट में के मुताबिक, मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया कि रूस-यूक्रेन क्राइसिस (Russia Ukraine crisis) के बीच टेंशन बढ़ने के कारण पीली धातु की कीमतों में बड़ी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि हाजिर सोने (spot gold) की कीमतों ने अपनी 1,935 डॉलर प्रति औंस की बाधा तोड़ दी है और अब यह जल्द ही 1,950 डॉलर, 1980 डॉलर और फिर 2,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें