Get App

Gold prices today : आज फिर कमजोर हुआ सोना, महीने के हाई से 4,000 रुपये सस्ता

एक्सपर्ट ने कहा, सोने को 51,210-51,000 रुपये पर सपोर्ट है, जबकि 51,720-52,000 पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी में 67,400-66,950 रुपये पर सपोर्ट और 68,480-68,950 रुपये पर रेजिस्टैंस है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2022 पर 1:59 PM
Gold prices today : आज फिर कमजोर हुआ सोना, महीने के हाई से 4,000 रुपये सस्ता
दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड बैक्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट (SPDR Gold Trust) की होल्डिंग शुक्रवार को 0.8 फीसदी बढ़कर 1,082.44 टन हो गई, जो मार्च, 2021 के बाद सबसे ज्यादा है

Gold prices today : सोने की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स (Gold futures) गिरकर 51,442 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें स्थिर बनी रहीं, क्योंकि इनवेस्टर्स अभी भी रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine conflict) से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं। हाजिर सोना (Spot gold) 1,921.80 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट रहा और दो हफ्ते के निचले स्तर के नजदीक बना हुआ है, जो उसने पिछले हफ्ते छूआ था।

मेटल्स में बना रह सकता है उतार-चढ़ाव

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेहता इक्विटीज लि. के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, “पिछले हफ्ते यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा प्रमुख नीतिगत दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी और इस साल आगामी पॉलिसी बैठकों में 6 अन्य रेट हाइक के संकेतों से सोने और चांदी में गिरावट रही थी। यूएस फेड के चेयरमैन ने रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) के चलते महंगाई बढ़ने और सुस्त इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर चिंताएं जाहिर की थीं। कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले ज्यादातर देशों में फिर बढ़ रहे हैं। जिओपॉलिटिकल टेंशन (geopolitical tensions) , कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी, वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा मॉनेटरी पॉलिसीज में सख्ती और महंगाई बढ़ने से मेटल्स में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।”

McDonald’s में काम करने वाला यह लड़का रोज दौड़ता है 10 किमी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें