Gold prices : अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में पिछले सेशन में सोने की कीमतें लगभग दो महीने के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गईं। हालांकि, अगले सप्ताह होने वाली यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक से जुड़े डेवलपमेंट के चलते ट्रेडर्स के सतर्क रुख और ऊंची यूएस ट्रेजरी यील्ड के चलते पीली धातु में बढ़त सीमित हो गई। वहीं क्रूड ऑयल की महंगाई की असर पर भी पीली धातु पर दिख रहा है।
