Get App

Gold Silver Price: आज ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव रहे फ्लैट, चांदी में आई तेजी- जानें रेट

Gold Silver Price Today: कल जिस भाव पर सोने का भाव बंद हुआ था, आज उसी रेट पर ज्वैलरी बाजार में दाम खुले

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2022 पर 12:58 PM
Gold Silver Price: आज ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव रहे फ्लैट, चांदी में आई तेजी- जानें रेट
ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,700 रुपये के ऊपर चल रहा है

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव फ्लैट रहे। कल जिस भाव पर सोने का भाव बंद हुआ था, आज उसी रेट पर ज्वैलरी बाजार में दाम खुले। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,700 रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,790 रुपये पर बंद हुआ और आज ये 51790 रुपये पर खुला। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 51,790 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,578 रुपये पर खुला। आज दाम में कोई बदलाव नहीं आया। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51583 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,440 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,843 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30297 रुपये रहा।

IBJA पर आज का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें