Get App

Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम रहे फ्लैट, जानें क्या रहा 18 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव सुबह 51,486 रुपये पर खुला और फिर शाम तक इसमें सुधार आया। सोने का भाव 17 रुपये चढ़कर 51566 रुपये पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2022 पर 5:44 PM
Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम रहे फ्लैट, जानें क्या रहा 18 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट
सोने का भाव रहा फ्लैट।

Gold Silver Price Today 3 August 2022: हफ्ते के तीसरे सोने और चांदी के दाम में मामूली तेजी आई। चांदी के भाव में 600 रुपये से अधिक की बढ़त रही। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव सुबह 51,486 रुपये पर खुला और फिर शाम तक इसमें सुधार आया। सोने का भाव 17 रुपये चढ़कर 51566 रुपये पर बंद हुआ। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,437 रुपये पर खुला और 51,486 रुपये पर बंद हुआ। इसमें कल के मुकाबले आज 17 रुपये की तेजी रही। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,549 रुपये पर बंद हुआ था। आज शाम में 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,360 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,235 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,675 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,166 रुपये रहा।

यहां सोने और चांदी का सुबह और शाम का दाम दिया हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें