Get App

Gold-Silver Rates Updates: सोने और चांदी में हल्की तेजी, जानिए नए रेट्स

कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोना दिन में 11:21 बजे 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 52,116 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। हालांकि, इससे पहले इसमें हल्की नरमी दिखी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2022 पर 11:33 AM
Gold-Silver Rates Updates: सोने और चांदी में हल्की तेजी, जानिए नए रेट्स
अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड में उछाल का असर सोने के इंटरनेशनल रेट पर पड़ा है।

सोने और चांदी में सोमवार को हल्की तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोना दिन में 11:21 बजे 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 52,116 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। हालांकि, इससे पहले इसमें हल्की नरमी दिखी थी। इसका भाव 52,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। लेकिन, यह जल्द हरे निशान में आने में कामयाब हो गया। इससे पहले लगातार तीन दिन सोने में तेजी थी। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 67,100 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में हल्की नरमी दिखी। स्पॉट गोल्ड का भाव 0.2 फीसदी गिरकर 1,942.93 डॉलर प्रति औंस था। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड में उछाल का असर सोने पर पड़ा है। हालांकि, पिछले कुछ समय से सोने का भाव सीमित दायरे में बना हुआ है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से इसमें अच्छी तेजी आई थी।

यह भी पढ़ें : भाविश अग्रवाल के भाई की कंपनी Avail Finance का अधिग्रहण करेगी Ola

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 99.88 पर बना हुआ है। शुक्रवार को यह 100 के पार चला गया था। दो साल में पहली बार ऐसा हुआ था। डॉलर में मजबूती से भारत जैसे देशों में सोने की चमक घट जाती है। इसकी वजह यह है कि गोल्ड इंपोर्ट महंगा हो जाता है। इंडिया अपनी जरूरत के ज्यादातर हिस्से के गोल्ड का इंपोर्ट करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें