NSE Electronic Gold Receipt : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स की ट्रेडिंग शुरू कर सकता है। वहीं मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) सरकार के साथ मिलकर इस प्रोडक्ट से संबंधित मुद्दों का हल निकालने पर काम कर रही है। सेबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वी एस सुंदरेशन (V S Sundaresan) ने एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) का उल्लेख करते हुए कहा कि सेबी ने इस प्रोडक्ट को पेश किया है और बीएसई (BSE) ने लगभग एक महीने पहले इस प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निश्चित रूप से समय के साथ इस प्रोडक्ट के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी।
