Get App

Gold - Sliver price: सोने -चांदी में गिरावट के बीच बाजार जानकार कहां हैं बुलिश, निवेश से कहां होगा फायदा

Gold - Sliver price: COMEX पर सोना $3350 के नीचे फिसला है जबकि COMEX पर चांदी $36 के नीचे आया। इजरायल-ईरान युद्धविराम से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। जियो पॉलिटिकल तनाव घटने से दाम गिरे। डॉलर में कमजोरी से भी सोने-चांदी को सपोर्ट मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 5:25 PM
Gold - Sliver price:  सोने -चांदी में गिरावट के बीच बाजार जानकार कहां हैं बुलिश, निवेश से कहां होगा फायदा
इजरायल-ईरान के बीच युद्धविराम से सोने चांदी की कीमतों में दबाव दिख रहा है। 1 दिन में सोना करीब 2% गिरा है

Gold - Sliver price:  इजरायल-ईरान के बीच युद्धविराम से सोने चांदी की कीमतों में दबाव दिख रहा है। 1 दिन में सोना करीब 2% गिरा है और यह 2 हफ्तों के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। MCX पर सोने के भाव 98000 के नीचे फिसला है जबकि MCX पर चांदी 1.06 लाख के नीचे पहुंचा है।

COMEX पर सोना $3350 के नीचे फिसला है जबकि COMEX पर चांदी $36 के नीचे आया। इजरायल-ईरान युद्धविराम से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। जियो पॉलिटिकल तनाव घटने से दाम गिरे। डॉलर में कमजोरी से भी सोने-चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। इज़राइल-ईरान टेंशन के माहौल से सोने को सेफ हेवन डिमांड मिलती है।

MCX पर सोना-चांदी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में सोने में 2 फीसदी की गिरावट आई है जबकि 1 महीने में इसमें 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं जनवरी 2025 से अब तक सोना 28 फीसदी चढ़ा है। जबकि 1 साल में 36 फीसदी का उछाल आया।

वहीं 1 हफ्ते में चांदी में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की है जबकि 1 महीने में यह 9 फीसदी चढ़ा है। जनवरी 2025 से अब तक चांदी 23 फीसदी चढ़ी है। जबकि 1 साल में 19 फीसदी का उछाल आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें