त्योहारों पर दालों के दाम ना बढ़े इसके लिए सरकार जमाखोरों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले सरकार ने व्यापारियों, मिलों और आयातकों को स्टॉक डिक्लेयर करने के लिए कहा था। व्यापारियों ने कितना स्टॉक डिक्लेयर किया है और सरकार आगे क्या कार्रवाई कर सकती है। इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता आसीम मनचंदा ने बताया कि दालें लगातार आम उपभोक्ताओं की जेबें काट रही हैं। तुअर और उड़द की दाल के दाम में बढ़ोतरी जारी है। 1 महीने में तुअर 6 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ है। वहीं, 1 महीने के उड़द के दाम 3 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं।